29वीं वाहिनी कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल के निर्देश में, जवानों ने फिर एक मरीज की बचाई जान

नारायणपुर, 29वीं वाहिनी के जवान ने, ब्लड डोनेट कर आज फिर राजेंद्र पोटाई की बचाई जान। 29वीं वाहिनी के जवानों में लगातार देखी जा रही मानवता, किसी पुण्य से कम नहीं, 29वीं वाहिनी COB नेलवाड के जवानों में लगातार देशभक्ति के साथ-साथ आम लोगों के प्रति करुणा, दया व इंसानियत देखी जा रही है जहां आए दिन जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को जवानों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए लगातार रक्तदान कर मरीजों की जान बचाई जा रही है।

आए दिन कई मरीज विभिन्न समस्याओं से घीरे, जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती हुए नजर आते हैं, जिनमें से किसी न किसी मरीज को खून की आवश्यकता होती है, इस पर 29वीं वाहिनी COB कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल को जैसे ही खबर मिलता है, तो तत्काल 29वीं वाहिनी COB कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल मानवता की मिसाल पेश करते हुए, जवानों को निर्देश देते हुए अपने सानिध्य में तुरंत एक्शन लेते हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज को बिना देखे बिना जाने उन्हें खून (ब्लड) देने के लिए अपने किसी न किसी सी.ओ.बी. जवान को तैयार कर जिला अस्पताल भेज कर जिस मरीज को खून की आवश्यकता होती है, उस मरीज की जान बचाने सदैव तत्पर तैयार रहते हैं।

इस प्रकार आज फिर एक 40 वर्षीय पुरुष मरीज नाम राजेंद्र पोटाई निवासी ओरछा का रहने वाला जो विगत पांच दिनों से जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती है, उन्हें खून (ब्लड) देने के लिए 29वीं वाहिनी COB कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल 29वीं वाहिनी नेलवाड के दो जवान सरोज राय व बालासर भगवानजी को भेजा जहां जिला अस्पताल में भर्ती मरीज राजेंद्र पोटाई को जवान सरोज राय व बालासर भगवानजी ने देश भक्ति के साथ-साथ मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान किया है। जवानों ने अस्पताल में भर्ती राजेंद्र पोटाई से मूलाकत कर उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य का कामना किया।
Live Cricket Info




